
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय के सोनभद्र डीपो से धूल व पानी के खाली बोतलो से भरी गंदी बसों के संचालन से यात्री परेशान हैं। आज 6बजे सुबह रावर्टसगंज से

बनकर वाराणसी को जाने वाली यात्री डीपो बस बीना साफ-सफाई के खड़ी होने के बाद जब यात्री बैठने शुरू हुए तो पूरी बस की सीट धूल से भरी पड़ी थी यात्री गंदे

सीट पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर थे। जब इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी से की गई तो सफाई कर्मचारी हेड को बुलाकर कहा गया लेकिन वह दूसरे

सफाई कर्मचारी को आने की बात कहकर पल्ला झाड़ चलते बने। थोड़ी देर बाद ही बस ड्राईवर व सफाई कर्मचारियों में तीखी बहस भी देखने को मिला। गंदी बस पर बैठकर यात्रा यात्री करने को विवश होकर अपने गंतव्य को चलें गए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal