सबस्टेशन पर मिन्टीनेन्स कार्य होने से सोमवार को विद्युत आपूर्ति रहेंगी बंद

शाहगंज-सोनभद्र। सबस्टेशन शाहगंज में लगे 10 एमबीए ट्रांसफार्मर का मिन्टीनेन्स कार्य सोमवार को होना है। जिसके अंतर्गत आने वाले फीडर शाहगंज, गौरीशंकर, अरंगी, बरवा, खजुरी व जल जीवन की

विद्युत आपूर्ति 25-05-2026 को सुबह 7बजे से शाम 6बजे तक बंद रहेगी। उक्त आशय की जानकारी अवर अभियंता शाहगंज कमला सिंह ने दी और सभी उपभोक्ताओं से अपील किया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले पानी स्टोर व जरुरी कार्य कर लेवें।

Translate »