अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य ने ऑनलाइन बैठक कर स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों पर एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय अग्रणी रहा

वर्तमान तेल संकट के दृष्टिगत स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को पेट्रोल, डीजल बचाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने पर दिया गया जोर

सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे भी मनाने हेतु किया गया प्रेरित


वाराणसी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी एवं मिर्जापुर मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश NHM के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ नरेंद्र देव शर्मा, सीएमओ डॉ राजेश प्रसाद, एसएसपीजी के सीएमएस डॉ बृजेश कुमार आदि लोग ऑनलाइन उपस्थित रहे। बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के 90 मानकों के आधार पर सभी वाराणसी, मिर्जापुर मंडलों के चिकित्सा इकाइयों और चिकित्सा विभागों की सघन समीक्षा की गई है। इन सभी चिकित्सा इकाइयों में पूर्वांचल का सबसे प्राचीन प्रतिष्ठित एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय सबसे अग्रणी रहा है। इसमें अपर मुख्य सचिव ने सभी को वर्तमान तेल संकट की दृष्टिगत सभी को पेट्रोल, डीजल बचाने के बारे में और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने के लिए निर्देश दिये गये। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाना है। भोजन में वसा का उपयोग कम से कम प्रयोग करें और अपनी डाइट हेतु डाइटिशियन से संपर्क करें। टी बी उन्मूलन कार्यक्रम, पोषण मेला, पोषण जागरूकता अभियान का आयोजन के साथ ही वाटर कंजर्वेशन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वाराणसी मंडल की रिपोर्ट विंध्याचल मंडल द्वारा विंध्याचल मंडल की रिपोर्ट वाराणसी मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Translate »