सोनभद्रI समाज के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी आज मैं अपने परिवार के बीच उपस्थित हूं आपका यह बेटा 24 घंटे सेवा में तत्पर रहता है आपका यह बेटा, भाई कभी किसी के सहयोग करने से न पीछे हटा है और ना कभी हटेगाI उक्त वाक्यांश वाराणसी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र द्वारा रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल वैभव में आयोजित सम्मान समारोह में कही I उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव शिक्षित, अग्रणी रहा है I एमएलसी श्री सिन्हा ने कहा कि आज इस सम्मान समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने कचहरी परिसर में महिला शौचालय बनवाने की मांग रखी है मै उनके आदेश का पालन कर शौचालय बनवा

दूंगा। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष एवं कार्य समिति सदस्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष भाजपा विनय कुमार श्रीवास्तव, राजपाल द्वारा मनोनीत नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभासद संजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ संजू को एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने अंग का वस्त्रम भेंट कर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और अखिल भारतीय महासभा के

अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न प्रदान किया I मुख्य अतिथि को महासभा के संरक्षक गण वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम, सम्मान पत्र, लेखनी, प्रदान कर सम्मानित किया गया I जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि कायस्थ समाज सदैव नेतृत्व करने वाला रहा है I देश को आजाद कराने में संविधान निर्माण में राजनीतिक क्षेत्र में भी अग्रणी रहा हैI उपस्थित कायस्थ समाज के सदस्यों को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होना आवश्यक है समाज के विकास के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए I संरक्षक सुशील कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष शिवनारायण लाल, जिला उपाध्यक्ष सत्य नारायण लाल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव( जिला पंचायत सदस्य), दिवाकर श्रीवास्तव, प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, युवा महिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विमलेश कुमार,नगर अध्यक्ष भाजपा विनय कुमार श्रीवास्तव ने कायस्थों को एक होने, संगठित होने और एक दूसरे का सहयोग बनने की बात कही I कार्यक्रम में मुख्य रूप से, संरक्षक डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट,डॉ अशोक श्रीवास्तव, डॉ आनंद श्रीवास्तव,महिला जिला अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, शुभलता श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पदाधिकारी सहित सैंकड़ो कायस्थ समाज के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहेI संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने और धन्यवाद प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव वरिष्ठ एडवोकेट ने किया I
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal