बकाया जल मूल्य कार्यालय में जमा करके प्राप्त करें रसीद
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)।नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के अधिशासी अधिकारी अमित सरोज ने नगर पंचायत के समस्त जल उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि

अपना समस्त बकाया जल मूल्य बीते 31मार्च2026 तक कार्यालय नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में जमा करके रशीद प्राप्त कर लें। उन्होंने जल उपभोक्ताओं को यह भी अवगत कराया है कि जल मूल्य शुल्क 30 रूपये प्रतिमाह को बढ़ा कर बीते दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से जल मूल्य शुल्क 50 रूपये प्रतिमाह वसूल किया जायेगा। जो सभी जल उपभोक्ताओं को मान्य होगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal