छात्रों के कार्यक्रमों ने अतिथियों का मन मोहा, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

कंपोजिट विद्यालय डोड़हर में विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

विजय सोनी

बीजपुर (सोनभद्र)। जरहा न्याय पंचायत के शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय डोड़हर में सोमवार को वार्षिक उत्सव एवं कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित

अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान के.पी. पाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, राम दयाल, राम रतन, शिव कुमार एवं रमाशंकर वैश्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इससे पूर्व शिक्षक सोनिया शर्मा, माधुरी जायसवाल, सादिक हुसैन,अशोक मण्डल और राम नायक ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर बैच लगाकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। मंच पर बच्चों ने नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की वार्षिकोत्सव के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक पत्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि केदार यादव ने विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Translate »