सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधायक ने किया विधि-विधान से पूजन

शाहगंज-सोनभद्र। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शाहगंज हनुमान मंदिर तिराहे पर विधायक डा0 अनिल कुमार मौर्य द्वारा रावर्टसगंज धर्मशाला चौराहा से शाहगंज-घोरावल होते हुए धुरकर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का

विधि-विधान से भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि रावर्टसगंज धर्मशाला चौराहा से शाहगंज – घोरावल धुरकर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य लम्बाई लगभग 40 किलोमीटर है जिसकी लागत लगभग 140 करोड़ रुपए शासन से स्वीकृति हुआ है जिसमें सड़क निर्माण के साथ-साथ धर्मशाला, शाहगंज बाजार में सीसी सड़क व शाहगंज बाजार में नाली निर्माण कार्य भी होना शामिल हैं। सड़क चौड़ीकरण कार्य से विधानसभा के नागरिकों में हर्ष है और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य होने से सुगम आवागमन की सुविधा व सड़क दुघर्टना में भी कमी आएगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्य, भाजपा नेता सुरेश शुक्ला, कृष्णा पटेल, राम अवध कुशवाहा, शंभू विश्वकर्मा, सुशील सिंह, राजू पाल, विभागीय अधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Translate »