घोरावल-सोनभद्र(रमेश कुशवाहा)। स्थानीय तहसील में दी घोरावल बार एसोसिएशन नामांकन के तीसरे दिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवजतन विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि अध्यक्ष पद हेतु सुशील कुमार शुक्ला द्वारा पर्चा जमा किया गया। कोषाध्यक्ष के पद हेतु नामांकन पर्चा राजकुमार यादव द्वारा पूर्ण करके जमा किया गया तथा महामंत्री पद हेतु दयाशंकर गुप्ता द्वारा पूर्ण करके जमा कर दिया गया है तथा संयुक्त मंत्री पद हेतु अमरेश कुमार यादव द्वारा नामांकन पर्चा लिया गया तथा उसे पूर्ण करके जमा कर दिया गया है। जिसकी 06 मार्च को सूची प्रकाशित कर दी गई है प्रत्याशी अपना नामांकन आज 07 मार्च दिन 12 बजे तक वापस ले सकते है। उक्त मौके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रयाग दास एड0, व सहायक निर्वाचन अधिकारी कन्हैया प्रसाद दुबे व आलोक सिंह व गुलाब सिंह, आशीष कुमार सिंह, प्रदीप नारायण सिंह, पारसनाथ दुबे, कमलेश कुमार मौर्य आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal