Wednesday , September 16 2026

जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, खिले चेहरे

मोहन गुप्ता


गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत कुरुहुल रेडिया सोन नदी तलहटी स्थित आदिवासी बहुल क्षेत्र में बुधवार को सुनील सिंह गौड़ जिला पंचायत सदस्य के आवास प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य व अर्चना सिंह गौड़ प्रधान ने आदिवासी महिला, पुरुष असहाय जरुमंद गरीब वृद्ध विकलांगो को कम्बल का वितरण किया गया।

कम्बल मिलने से आदिवासी महिला, पुरुषों चेहरे खिल उठे। गरीबों असहायों ने सोन नदी तलहटी के शीत लहर ठण्ड से बचाव रुप में कम्बल पाकर जिला पंचायत सदस्य व प्रधान दोनों को शुभ कामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मुरली मुरलीदत्त पाठक, अशोक चौधरी, सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुशवाहा, गणेश खरवार रामसुरत, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Translate »