लाखों बेटियों की शादियों में सहयोग करने को आगे बढ़ रहा एफ आर सी टी

लाखों बेटियों की शादियों में सहयोग करने को आगे बढ़ रहा एफआरसीटी (FRCT) -मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष ओम शंकर नारायण शर्मा

मंगलवार को एफआरसीटी ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

रमेश कुशवाहा


घोरावल सोनभद्र- फ़ास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) की प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष ओम शंकर नारायण शर्मा जिला अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार कुशवाहा, जिला महामंत्री

सर्वजीत कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरीफ अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल चरण सिंह, करमा ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, करमा ब्लॉक महामंत्री बादल सिंह, घोरावल ब्लॉक उपाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, घोरावल ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश विश्वकर्मा, रार्वटसगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्रृंगी ऋषि, म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार, बभनी ब्लाक अध्यक्ष धन कुमार, दुद्धी ब्लाक महामंत्री अजीत कुमार के द्वारा एफ आर सी टी के बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत लाभार्थी जनपद सोनभद्र के घोरावल ब्लाक निवासी किरन मौर्य निवासी खजुरौल, पनौली घोरावल एवं जयप्रकाश विश्वकर्मा ग्राम बेलखुरी, सरवट घोरावल के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। बेटी विवाह शगुन योजना

में सातवां सहयोग 10 फरवरी से शुरू हो रहा है।
दोनों लाभार्थी जो कि पेशे से किसान हैं उनसे समस्त आवश्यक जानकारी, बैंक खाता विवरण और अन्य समस्त प्रपत्र प्राप्त किया गया। एफआरसीटी के द्वारा प्राप्त होने वाले इस सहयोग के विषय में जानकर किरन अत्यंत भावुक थीं और उन्होंने एफआरसीटी के इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया, साथ ही अपने सगे संबंधियों से एफआरसीटी की सदस्यता लेने की अपील भी की। वहीं जयप्रकाश
एफआरसीटी पदाधिकारियों को अपने घर पर देखकर अत्यंत उत्साहित हुए और अपने सारे जरूरी दस्तावेज टीम को दिखाएं, उन्होंने आह्वान किया कि सभी को एफआरसीटी के इस पुनीत अभियान से जुड़कर संस्था द्वारा निर्धारित राशि को बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष ओम शंकर द्वारा बताया गया कि संस्था के संस्थापक महेन्द्र वर्मा की इस महान सोच से अब कोई भी बेटी किसी पिता या समाज के लिए बोझ नहीं रहेगी। इस अवसर पर ओम शंकर ने एफ आर सीटी के सहयोग से लाखों बेटियों को 5 लाख तक का सहयोग कराने का लक्ष्य बताया और यह सिलसिला अनवरत चलता रहेगा। जिला अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि एफआरसीटी परिवार के लगभग 80 हजार सदस्य निर्धारित राशि जयप्रकाश विश्वकर्मा एवं किरन के खाते में भेजकर लगभग दो से ढाई लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग करेंगे। भौतिक सत्यापन के इस अवसर पर समस्त टीम के सत्यापनकर्ताओं द्वारा बेटी बंदना एवं साक्षी को उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गई। बताते चलें की एफ आर सी टी (FRCT) अपने रजिस्टर्ड सदस्य के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए खड़ी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि FRCT परिवार में रजिस्टर्ड सदस्य को किसी गंभीर बीमारी होने पर 10 लाख तक का सहयोग और बेटी विवाह में 5 लाख तक का सहयोग तथा सदस्य के आकस्मिक निधन हो जाने पर उसके नॉमिनी परिवार को 50 लाख तक का सहयोग करने का लक्ष्य बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच का कोई भी उत्तर प्रदेश का नागरिक या उत्तर प्रदेश में कार्यरत नागरिक सदस्य बन सकता है ।जिला महामंत्री सर्वजीत ने बताया कि एफआरसीटी टीम द्वारा अब तक छः दिवंगत सदस्यों के परिवारों को लगभग 70 लाख के ऊपर एवं बेटी विवाह शगुन में 48 बेटियों को लगभग 47 लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया जा चुका है ।वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंगल चरण ने बताया कि इस महीने भी दर्जनों बेटियों की शादी में लाखों रुपए का सहयोग एफआरसीटी टीम द्वारा कराया जाएगा।

Translate »