हर्षोल्लास के साथ मना संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती

डीजे और बैंड बाजा की धुन पर बाबा के जयकारों के साथ निकली झांकियां


चौकी प्रभारी रहे हमराहियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। संत शिरोमणि संत रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर रविवार 1फरवरी को देश भर में कई प्रकार के विशेष कार्यक्रम श्रद्धा एवं आस्था के साथ आयोजित किये गये। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर रावर्ट्सगंज विकासखंड के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित कोनियवां टोला के अम्बेडकर चौक, गंगटी, केवटा,

सलखन के बिचला टोला में बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।जयंती पर कई गांवों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरु रविदास जी के उपदेशों और उनके जीवन संदेशों को याद किया।

रविवार को गांवों से भव्य झांकियां निकाली गईं। डीजे और बैंड बाजा की धुन पर संत शिरोमणि रविदास बाबा के जयकारों के साथ झांकियां अपने निर्धारित स्थल के पास पहुंचीं। यहां भंडारे के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ कहीं-कहीं तो भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों गांवों से लोग बाबा रविदास जी की झांकियों के साथ पहुंचे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थीं, जहां बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की। संत रविदास का जन्म सन 1376 में माघ पूर्णिमा को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के पास सीर गोबर्धनपुर गांव में हुआ था। उनकी शिक्षाओं में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इस बाबत सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी गुरमा योगेंद्र पांडेय अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद नजर आये वहीं मुख्य मार्ग वाराणसी-शक्ति नगर स्थित मारकुंडी में निकले जुलूस से यातायात प्रभावित न हो स्वयं डटे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उन्हें नमन कर किया। श्रद्धालुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, भाईचारा और मानवता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। प्रसाद वितरण के दौरान आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। जयंती समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक नेताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर बसपा विधानसभा ओबरा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी, मसालू गिरी, रामेश्वर शर्मा “बब्बू”, अशोक मिस्त्री, अमरनाथ पनिका, बच्चा सिंह, राजेंद्र भारती, दिनेश भारती, बबलू भारती इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Translate »