डॉ एचपी सिंह को समाज सेवा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किया गया सम्मानित

संतोष कुमार नागर

सोनभद्र। जनपद में संचालित प्रकाश पाली क्लीनिक के चिकित्सक डॉ एचपी सिंह को उनके समाज सेवा, खेलकूद एवं चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने से प्रभावित होकर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रशस्ति पत्र, मूमेंटो एवं गुलेबंद देकर “चिकित्सक शिरोमणि” सोनभद्र की उपाधि से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि आइडियल जर्नलिस्ट

एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रजत जयंती समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर गत नवम्बर माह में दिल्ली में राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें चिकित्सा, खेल कूद एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का चयन किया गया था और दिल्ली में सम्मानित करने हेतु सभी को आमंत्रित किया गया था। किंतु डॉ एचपी सिंह अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। जिसके कारण आइडियल इंडिया न्यूज़ के सम्पादक एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति के निर्देश पर सोनभद्र के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार नागर के माध्यम से सोनभद्र में संचालित डॉ एचपी सिंह के प्रकाश पाली क्लीनिक पर शुक्रवार को जाकर सम्मानित किया गया।

Translate »