पांच दिवसीय बालीवल प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न

विजेता-उप विजेता बालक, बालिका खिलाड़ियो को पुरस्कार के साथ किया गया सम्मानित

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित गांधी स्मारक निधि के प्रागंण में शुक्रवार शिवाको थण्डर सोतोकान कराटे एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में चल रहे पांच

दिवसीय बालक बालिकाओं का खेलकूद प्रतियोगिता पांचवें दिन बालीवाल खेल प्रतियोगिता का समापन सकुशल सम्पन्न हो गया। ग्रामीण स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने हेतु उक्त संस्था के

सभी नवयुवक पदाधिकारियों को ग्रामीण महिला- पुरुष प्रबुद्धजनों ने बधाई दी और सभी विजेता-उपविजेता बालक बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रथम दिन 5 किमी ,2 किमी,200 मीटर ,व 100 मीटर लम्बी दौड़ मे बालक बालिकाओं का कब्बड्डी प्रतियोगिता खिलाड़ियों का रोमांच प्रदर्शन दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं पाचवें दिन बालीवल का प्रदर्शन भी दर्शको को आकर्षित किया। जिसमें सलखन की बालीवल टीम विजेता सलखन व जिला जेल की टीम उपविजेता रही। दोनो टीमों को पुरस्कार शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार गोंड, सुनील कुमार, रवी कान्त, प्रदीप कुमार मोदनवाल, दीपचंद भारतीय, सेंसई किशन राज, कराटे टेनर व आयोजनकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Translate »