जेल प्रशासन समेत लोगों ने हर्ष व्यक्त कर दी बधाई
गुरमा-सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा सोनभद्र जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र,श को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डीजी जेल पीसी मीणा व्दारा प्रशस्तिपत्र, चिन्ह हिरक से सम्मानित किये जाने पर जेल प्रशासन समेत आस-पास के क्षेत्रों में हर्ष की लहर के साथ लोगों ने शुभकामनाएं के साथ ढेर सारी बधाईयां दी। श्री मिश्र जिला जेल में सोनभद्र जुलाई से तैनात हैं उनके द्वारा जेल की

दृष्टिकोण से प्रशासनिक व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कारागार की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उन्होंने दूर-दराज से आने वाले कैदियों के परिजनों के लिए मुलाकात प्रार्थना पत्र देने के समय में एक घंटे का विस्तार किया है जिससे परिजनों को काफी राहत मिली है और पहले से बेहतर बंदियों के खान-पान में भी सुधार किया गया है। वहीं सम्पूर्ण कारागार परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था की सुनिश्चित व्यवस्था किया गया। इसके पूर्व उनको कारागार विभाग में उत्कृष्ट योगदान हेतु रजत पदक तथा स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। श्री मिश्र प्रशासनिक कार्यों को अपने कर्तव्य निष्ठा को लेकर अलग पहचान रखने वाले जेल अधीक्षक को जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत आस-पास के क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं के साथ बधाइयां दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal