सोनभद्र। जनपद अन्तर्गत परासी गांव के समीप मंगलवार को दोपहर में नील गाय (घड़रोज) सड़क पार करके किसानों के गेहूं के खेत में फसल बर्बाद करने पर लगे हैं। नील गायों के सड़क पार करते समय राहगीरों व बाइक चालकों में भी खतरा का संभावना बना रहता है।

इस संबंध में किसान विवेकानंद, रामदुलार, भगवान दुबे, जय प्रसाद, आदित्यनाथ ने बताया कि इस समय नील गाय जंगलों से भागकर गांवों के तरफ खेतों में आ रहे हैं। जिससे खेत में बोया गया फसल बर्बाद हो रहा है, साथ ही राहगीरों व बाइक चालकों को दुर्घटना का भय सता रहा है। किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी से मांग किया है कि खेतों में जंगल से भटककर आए नीलगायों को जंगल में छुड़वाया जाय। ताकि फसल को नुकसानी से बचाया जा सके। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने सेलफोन पर बताया कि पानी के अभाव में कुछ नीलगाय जंगल से भटककर गांवों खेतों में आ गए हैं। नीलगायों के जंगल में छुड़वाने हेतु सम्बन्धित वन रक्षक व वाचर को निर्देशित कर दिया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal