इंटर कालेज में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

शिक्षा ही आप को ले जाएगी आगे!

रिपोर्टर पुरूषोतम चर्तुवेदी।

वाराणसी। शिक्षा ही आप को वह बना सकती हैं। जो आप बनना चाहते हैं। यह कहना है विकास इंटर कालेज परमानंदपुर वाराणसी के प्रधानाचार्य डॉ एके सिंह ने कहा। कॉलेज के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अर्ध

वार्षिक परीक्षा फल के अंक तालिका का वितरण किया गया। छात्र छात्राओं के अभिभावक भी इस मौके पर मौजूद रहे । कॉलेज की सचिव डॉ आशा सिंह ने अभिभावकों से कहा कि कॉलेज से जो होम वर्क बच्चों को मिलता है उसको वह अवश्य देखे। बच्चा होम वर्क कर रहा है कि नहीं इस पर विशेष ध्यान दे। स्कूल और घर जब मिल कर काम करेंगे तभी बच्चे का सर्वांगीण विकास होगा।

Translate »