ओमप्रकाश रावत
विंढमगंज (सोनभद्र)। भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज मैदान में राजा बरियार शाह आदिवासी समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे सम्मान, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई, जो खेल मैदान से

निकलकर बाजार भ्रमण करते हुए पुनः मैदान में पहुंची। ढोल, मांदर और परंपरागत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।अतिथियों का स्वागत समिति द्वारा माल्यार्पण और अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारा देवी, मीरा सिंह गोंड, ओम प्रकाश रावत, संतोष गोंड और विजय गोंड अशोक

जायसवाल ,विजय सिंह गोंड उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें देखकर दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। पूरा मैदान रोमांच और संस्कृति की छटा से भर उठा।
कार्यक्रम में संतोष सिंह गोंड एडवोकेट, हिरालाल मरपची, विजय सिंह गोंड, सुखदेव सिंह पोया, मुन्ना लाल गौतम, जयमंगल उरैती, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, राजेश रावत, कार्तिक यादव, विनोद गौतम, अभिषेक, अनिल कुमार, राजमती देवी, फौजदार सिंह, शिव कुमार आयाम, सुभाष भारती, अमरेश भारती, निरंजन कुमार रावत के साथ,संजय भारती, अमरेश केशरी, प्रियंका मिंज, मोना रावत, सुमन लता, पलक रावत, राजमती देवी, सुषमा चंद्रावती पोयाम भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।वक्ताओं ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और आदिवासी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा को याद किया। सभी ने आदिवासी संस्कृति, शिक्षा और विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal