ओमप्रकाश रावत
विंढमगंज-सोनभद्र। श्री राम सेना दुर्गा पूजा समिति मुडीसेमर द्वारा दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे मुडीसेमर शिव मंदिर से हुई, जहाँ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा मुडीसेमर कंपोजिट

विद्यालय, पटेल नगर होते हुए पुनः शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए हिस्सा लिया। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में समिति अध्यक्ष जय मौर्या (पप्पु)

सहित सरजु प्रसाद यादव, अशोक पासवान, मनोज पासवान, चंदन मौर्या, श्रवण कुमार, डॉ. राकेश पासवान, डॉ. अवधेश प्रजापति, देवानंद यादव, शंकर पाल, विवेक पासवान, अनिल कुमार (पप्पू), प्रदीप कुमार (छोटु), अचित यादव, नितिश कुमार पासवान, बमबल यादव, संतोष कुशवाहा, जितेन्द्र पासवान, देव कुमार यादव, लवकुश साह, विकेश यादव, जय सिंह यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा की इस मंगलमयी यात्रा से भक्ति और उल्लास का माहौल व्याप्त रहा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal