सोनभद्र: जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं पुलिस अधीक्षण अशोक कुमार मीणा बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के पैतृक आवास म्योरपुर (कुदरी) पहुंच कर उनके दिवंगत ज्येष्ठ पुत्र को श्रंद्धाजलि दी। इस दौरान डीएम और एसपी ने जिलाध्यक्ष को ढाढस बंधाते

हुए संवेदना व्यक्त की। बतादे कि भाजपा जिलाध्यक्ष के 23 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की हृदयगति रुकने से चार दिन पूर्व देहान्त हो गया था। अधिकारीद्वय ने जिलाध्यक्ष के युवा पुत्र के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें संबल प्रदान किया। इस दौरान जनपद स्तरीय कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal