बाजार में नाली निर्माण नहीं होने से जल निकासी में रुकावट
शाहगंज-सोनभद्र। स्थानीय बाजार की जन समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही होने से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिसके कारण स्थानीय नागरिक सरकारी मशीनरियों को कोश रहें हैं। जबकि इस बाजार में बेलाटाड़ और ग्राम पंचायत ओड़हथा शामिल है

जिसके समूचे वार्डों में इन दिनों चहुंओर गंदगी और जल जमाव की समस्याओं से आम नागरिकों को जुझना पड़ रहा है। यहां की मुख्य सड़क की दोनों पटरियों पर प्रायः गंदगी और मध्य बाजार में जल जमाव देखा जा सकता है। दोनों ग्राम पंचायत के कस्बे में गली के खड़ंजे और हैण्डपम्पों की स्थिति बद से बद्तर स्थिति में देखा जा सकता है और तो और इस बाजार की बढ़ती आबादी हेतु यहां कोई भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों समेत आम नागरिकों खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद लगता है सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों को जन समस्याओं के निस्तारण से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। ऐसी परिस्थिति में स्थानीय बुद्धि जीवी वर्ग का कहना है कि सभी जन कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। निदान न समाधान ऐसे में जनता हो गई है परेशान। ऐसी दशा में नागरिकों ने अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए जनहित में समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग किया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal