मोहन गुप्ता
गुरमा सोनमद्र चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी कलापानी कुशहिया सम्पर्क मार्ग के समीप आदिवासी बस्ती में शनिवार सुबह 8 वर्षीय बालिका कुआँ के समीप स्नान करते समय पैर फिसलने से कुआँ में गिरने मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुआँ से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार रजवंती 8 वर्ष पुत्री महेन्द्र घर के समीप कुआँ पर स्नान कर रही थी कि पैर फिसलने से कुआँ में जा गिरी जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर तत्काल बालिका निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल होने पर प्रधान को जानकारी दी गई। प्रधान इसकी सुचना पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुआँ से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal