शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। देश के पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शाहगंज बाजार मे जिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई मे सम्पंन हुआ l इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई l इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे मे प्रकाश डाला गया l जिला अध्यक्ष रामराज

सिंह गोंड ने कहा की पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को मजबूत बनाने के दिशा मे बेहतर कार्यक्रम शुरू किए थे। नेहरू जी सोनभद्र को भारत का स्विट्जरलैंड कहा था l जब नेहरू जी सोनभद्र सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन करने पहुचे थे, यहां की प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर प्रभावित हुए थेI जितेंद्र पासवान ने कहा की नेहरू जी ने देश को सशक्त बनाने की दिशा मे बेहतर कार्यक्रम किए, उनके द्वारा किए गए कार्यो को आज भी लोग उन्हें याद करते है। सेवा दल कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा नेहरू जी ने देश को रोजगार, मजदूरों ,महिलाओं, युवाओं और छात्रों को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अनेक कदम उठाए। इस दौरान कार्यक्रम मे राजबाली पांडे, पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, सिराज हुसैन, पंकज मिश्रा, राहुल सिंह, शिवपूजन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, राम नरेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे l
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal