मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत का वाटर सप्लाई पम्प हाउस स्थित बोर में तकनीकी खराबी हो जाने के कारण सोमवार को वाटर सप्लाई पानी बंद हो जाने से नगरवासियों की समस्या उत्पन्न हो गई।
इस भीषण तपन गर्मी में जहां सरकारी हैण्डपम्प के जलस्तर

नीचे चले जाने से जगह जगह के हैण्ड पम्प भी साथ छोड़ दिये हैं. ऐसी स्थिति में नगरवासियों ने नपाध्यक्ष से तत्काल वाटर सप्लाई पम्प हाउस में बोर की तकनीकी खराबी जल्द से जल्द बनवा कर पानी सप्लाई की मांग किया है। उक्त सम्बंध में वाटर सप्लाई कर्मचारी संजय गिरी ने बताया कि इसकी जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दे दिया गया है। जो तत्वरित कार्यवाही करते हुए बोर मशीन को निकल कर बनवाने हेतु भेज दिया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal