सर्वेश श्रीवास्तव/संजय सिंह
चुर्क-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार को समय करीब 14.30 बजे थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण अजय कुमार उर्फ गौरव उर्फ गोरख पुत्र हीरा प्रसाद निवासी बढ़ौली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, तथा रामवृक्ष पुत्र शिवराम यादव निवासी ग्राम निपराज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के पास से 20.83 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ

गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-353/2025 धारा 8/21/27ए/29/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज, नि0 रामस्वरुप वर्मा, एस.ओ.जी. प्रभारी जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रामअवतार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 सतीश पटेल, थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 अजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 अजीत कुमार, म0का0 लवली सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 दिनेश कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 सुरज यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 बब्बन रावत थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal