जिला कारागार का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा का रविवार को जिले के आला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला जज रविंद्र विक्रम सिंह व सीजीएम आलोक यादव द्वारा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिले के आला अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम महिला, पुरुषों के बैरिकों का

निरीक्षण करने के साथ सभी महिला, पुरुष, बच्चों से भी रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इसी के साथ भोजनालय, चिकित्सालय सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में बैरिकों की साफ-सफाई, बागवानी, फुलवारी के साथ औषधीय जड़ी बूटियों वाले पेड़ पौधों का भी निरीक्षण किया गया। जिला कारागार परिसरों को लेकर ऑफिस कार्यालयों एवं अन्य सभी कार्यों को देखते हुए लगभग एक घंटे से अधिक देर तक संघन जांच अभियान करने के पश्चात अधिकारी बैरक वापस लौट गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला जज रविंद्र विक्रम सिंह, एडीजे व सीजीएम आलोक यादव, जिला कारागार अधीक्षक, जगदम्बा प्रसाद दुबे जेलर, शंशाक पटेल डिप्टी जेलर, गौरव कुमार, अखिलेश पाण्डेय सीएमओ और सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Translate »