ओमप्रकाश रावत
विंढमगंज-सोनभद्र। सततवाहनी छठ घाट के मैदान में आयोजित मेला में असत्य पर सत्य के विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में हजारों लोगों ने रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लिया। जैसे ही पुतला में आग लगा वैसे ही जलते रावण के पुतले को देखकर हर्ष प्रकट किया गया। रावण के पुतला को राम, लक्ष्मण भूमिका में बने बालक ने दहन किया। पुतला दहन

कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ घाट मैदान में आयोजित की गयी थी। शाम पांच बजे से आतिशबाजी का दौर आरम्भ हो गया था। आतिशबाजी न सिर्फ मैदान परिसर में नहीं, बल्कि आस पास गांव के अन्य भाग में भी गूंज रहे थे आतिशबाजी से पुरा मैदान रोशन हो रहा था। मां दुर्गा की प्रतिमा आते ही रावण दहन संचालन समिति द्वारा पुतला

दहन किया गया। प्रतिमाओं के साथ इस बार मां काली शक्ति पीठ दुर्गा समिति द्वारा जुलूस भ्रमण में झारखंड से तांबे बजाने वाले टीम ने चार चांद लगा दिए लोग झूमने को मजबूर हो गए। वही हर तरफ लोग सेल्फी फोटो खिंचते दिखे

शाम सात बजे पुतला दहन किया गया। आतिशबाजी इतना ज्यादा हुआ जिससे दर्शक हल्ला कर झुमने लगे वहीं पर मौजूद प्रशासन के लोगों को देख शांत हुए। इस मौके पर अमित केशरी, पप्पू गुप्ता, नंदलाल केशरी, आशिष जायसवाल, सहित समिति के लोग मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal