रवि कुमार सिंह
दुद्धी-सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में चलती बाइक से एक विवाहिता महिला कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय सरिता देवी पत्नी विनोद कुमार यादव निवासी जोरुखाड़ बाइक से अपनी पति के साथ विंढमगंज जा रही थी कि रास्ते मे जोरुखाड़ गांव में ही चलते बाइक से कूद गई।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर लाया गया। जहाँ इलाज चल रहा है। पति विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी की दिमागी हालात थोड़ी खराब चल रही है। जिस कारण उसका इलाज रांची से चल है मैं अपनी पत्नी के साथ बाइक से विंढमगंज जा रहा था बाइक पर बैठी पत्नी ने बाइक से कूदने की बात की। यह सुनकर मैं वाहन साइड में लगा ही रहा था कि वह कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal