रवि कुमार सिंह
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के बरखोरहा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय चूलिया पत्नी प्रेमचंद यादव व 36 वर्षीय सीमा देवी पत्नी देवशरण यादव दोनों निवासी बरखोरहा धान के खेत मे से घास निकाल रहे थे कि अचानक बारिश के दौरान तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरखोरहा सुरजमन यादव के द्वारा इलाज हेतु अपने निजी बोलेरो वाहन से दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal