रवि कुमार सिंह
दुद्धी-सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सहभागी वन प्रबंध एवं ग्राम गौरव संस्कृति ट्रस्ट ‘ (साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच) पंजीकृत ” की ओर से 1 से 7 जुलाई वन महोत्सव के अवसर पर मुसहर मुहल्ला डैनी पहाड़ी परिक्षेत्र में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 4 जुलाई को ग्राम बघाड़ू में विष्णु गुप्ता वन रेंज

अधिकारी के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चे, स्थानीय जनता एवं वनकर्मियों की उपस्थिति में वन जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक मोहम्मद इलियास अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय स्कूल में पौधे लगाए गए तथा स्थानीय निवासियों में पौध वितरण किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मुसहर मुहल्ला डैनी पहाड़ी परिक्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। ग्राम गौरव संस्कृति ट्रस्ट (पंजी) के संस्थापक अध्यक्ष मुहम्मद इसहाक खान दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली ने बताया कि मुसहर मुहल्ला से शुरुआत कर इनको अभियान में शामिल कर

जिम्मेदारी का एहसास कराना था जिससे पौधों को बचाया जा सके। आगे इन्होंने बताया डैनी पहाड़ी का पर्यावरणीय महत्व के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है और सबसे बड़ी बात यह मेरी प्रिय स्थली है। कभी इस पहाड़ी पर चारो तरफ हरियाली और अनगिनत जंगली पेड़ और झाड़ियां थीं। लेकिन शायद वह अवसर सन् १९७६ या ७७ का रहा होगा, न जाने कौन सी ठेकेदारी के तहत एक एक कर चुन चुन कर पेड़ों को काट लिया गया। उसी ओट में घर आंगन से साखू महुआ नीम भी काट कर ले गए। उसके बाद यह क्षेत्र और पहाड़ दोनों विरान हो गए। तब से प्रयास करते करते जागरूकता फैलाते ‘ अब कुछ हरियाली दिख रही है।”इस परिक्षेत्र में वृक्षारोपण से और ज़रा सी देख रेख से जंगली पेड़ पौधे झाड़ियां अपने आप उग आयेंगी। इसहाक खान ने ट्रस्ट का संरक्षण पद स्वीकार करने पर डा लवकुश प्रजापति का आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर अपने दल बल के साथ शामिल होने पर विष्णु गुप्ता वन रेंज अधिकारी, जगत नारायण ग्राम प्रधान दीघुल, मुन्ना भाई ग्राम प्रधान खजुरी, दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच की ओर से पत्रकार जितेन्द्र चंद्रवंशी, पत्रकार राकेश गुप्ता, क्राईम जर्नलिस्ट सेराज खान, समाज सेवी हरिहर यादव, सरकार गुरु एवं अन्य स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal