ओमप्रकाश रावत
विंढमगंज-सोनभद्र। रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार दोपहर ग्राम पंचायत सलैयाडीह निवासी फुलझरिया देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय विलास यादव को झारखंड की ओर से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसके कारण उक्त

महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में मौजूद लोगों ने उक्त महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर उपचार हेतु ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासिनी घायल फुलझरिया देवी ने बताया कि दोपहर में विंढमगंज बाजार से धान का बीज लेने के लिए आई थी, धान का बीज लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच झारखंड की ओर से आ रही ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal