अमरेश चंद्र मिश्रा
शक्तिनगर (सोनभद्र)। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के समीप वर्ती जनपद सिंगरौली आए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय ने ऊर्जांचल के शक्तिनगर रानीबारी स्थित

शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर मां ज्वालामुखी के चरणों में अपना मत्था टेक राज्य की बेहतरी व कुशल संचालन का आशीर्वाद मांगा। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के साथ

सिंगरौली मध्यप्रदेश के कई भाजपा नेता और प्रतिनिधि मौजूद रहे। दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय सिंगरौली लौट गए। मां ज्वालामुखी भगवती मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष व प्रधान पुजारी पंडित श्लोकि प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री द्वारा मां की पूजन विधि संपन्न कराई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal