ईमलीपुर-सोनभद्र(रोहित त्रिपाठी। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में 26जनवरी को थाना करमा पुलिस द्वारा विकास यादव पुत्र बुट्टन यादव, निवासी झरिया, थाना चैनपुर, जिला भभुआ(बिहार) उम्र लगभग 22 वर्ष को पिकप बोलेरो में

कुल 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0 अ0 सं0- 17/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी पूर्व में मु0 अ0 सं0- 91/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, मु0 अ0 सं0-141/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, मु0 अ0 सं0 – 111/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र मे रहा है। बरामदगी गिरफ्तारी करने वाली टीम पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह उ0नि0 श्रीराम यादव, हे0का0 सुनिल कुमार सिंह, हे0का0 श्रीकान्त राय, का0 अमित गुप्ता, थाना करमा शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal