सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। मंगलवार को मेन चौक आनन्द कटरा पर उ0 प्र0 शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में हलाल प्रोडेक्ट के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिसमे सहायक खाद्य आयुक्त सुशील सिंह और सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण उपस्थित रहे। व्यापारियो को हलाल प्रोडेक्ट के ऊपर उ0प्र0 शासन के द्वारा लगाये गए

प्रतिबंध की विस्तार से जानकारी दी गई और इस प्रकार के प्रोडेक्ट को तत्काल हटाकर सम्बधित कम्पनी को वापस करने की अपील की गई। कहा कि अगर इसके बाद भी दुकानो में प्रतिबंधित प्रोडेक्ट पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही होगी। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने फूड अधिकारीयो से कहा कि व्यापारियों को अपने-अपने दुकानो से उक्त सामानो को हटाये

जाने का समय दिया जाय क्यो की व्यापारियों को हलाल प्रोडेक्ट की जानकारी नहीं थी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा भी हुई। बैठक में जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष आन्नद प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी, युवा नगर अध्यक्ष संदीप केशरी, किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा आदि व्यापारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal