ओम प्रकाश रावत
विढमगंज (सोनभद्र)। आज कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन पर्व पर झारखंड और उत्तर प्रदेश को बांटने वाले सतत् वाहिनी छठ नदी के तट पर सन क्लब सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष
अमित कुमार केशरी के द्वारा बीते कई वर्षो से छठ घाट व भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर देव दीपावली का

आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सर्वप्रथम देर शाम पुरोहित राजीव रंजन तिवारी ने यजमान अमित कुमार केसरी पत्नी बच्चे सहित छठ घाट पर बैठकर मां गंगे का पूजन अर्चन किया गया तथा घंटी घड़ियाल के ध्वनि के साथ-साथ गंगा मैया की जय सूर्य भगवान की जय के जयघोष के साथ लोग घाट व खेल मैदान पर पूर्व से ही लगे दीपक को जलाना शुरु कर

दिया। पूर्व अध्यक्ष श्री केसरी ने बताया कि हम सभी क्षेत्र के वासी काशी परिक्षेत्र के रहने वाले हैं काशी में भगवान शंकर का वास है और देव दीपावली पर स्थानीय लोगों के सहयोग से छठ घाट व पूरा खेल मैदान पर हजारों दीपक जलाकर मनोरम विहंगम दृश्य के साथ देव दीपावली मनाया जाता है। इस बार भी हजारों हजार दीप जलाए गये तथा स्थानीय लोग भी

अपने-अपने घरों से दीपक लेकर आए और जलाए। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया । डीजे की मधुर ध्वनि पर बच्चे नाचते गाते नजर आए, बच्चे द्वारा रंग बिरंगे फुलझड़ी से रौशन हो रहा था। इस मौके पर सन् क्लब सोसायटी अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, प्रभात कुमार, विरेन्द्र गुप्ता, अछैयवर लाल, ओम रावत, जिदनलाल, पवन कुमार, उदय सहित विंढमगंज थाना अध्यक्ष श्याम बिहारी दल-बल के साथ उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal