दुद्धी-सोनभद्र(राहुल जायसवाल)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में पिछले तीन माह पूर्व बाहर काम करने गए युवक का शव उसके घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर में काम करने गए धोरपा गांव निवासी युवक राममूरत पुत्र हीरा सिंह गोड़ की अचनाक

तबियत खराब हुआ जिसे बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ शुक्रवार की रात्रि उपचार के दौरान युवक की मौत गई। आज रविवार की भोर में युवक का शव उसके घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस मौके पर परिजनों को ढाढस बधाने के लिए गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार, भाजपा नेता रामखेलावन गोड़, बलवंत सिंह यादव, उपेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, बिनोद कुमार, रामसूरत, कपिलदेव गुप्ता, राज कुमार यादव, शिवसागर गुप्ता, महेंद्र यादव, आनंद यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal