सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जनपद मुख्यालय रावर्टसगंज नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की वैदिकमन्त्रोंच्चार से सभी कायस्थ परिवारों ने सामूहिक पूजा की। पूजन अर्चन के बीच भारी संख्या में उपस्थित चित्रांश परिवारों के सभी सदस्यों ने कलम दवात की विशेष

पूजा कर भगवान श्री चित्रगुप्त से आशीर्वाद के रूप में लेखन क्षमता को उच्च बौद्धिक स्तर प्रदान करने हेतु भगवान श्री चित्रगुप्त, मां दुर्गा व स्वास्तिक चित्र युक्त पृष्ठ पर अपनी प्रार्थना लिखकर उनके चरणों में अर्पित की। कायस्थ परिवार जन दीपावली के रात्रि से अपनी लेखनी को विराम दे देते हैं और आज के दिन पूजा करने के पश्चात लिखना शुरू करते हैं। इसी के साथ श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में उपस्थित चित्रांश जनों के द्वारा हवन व महा आरती की गई। चित्रांश परिवारों के साथ


अन्य लोग भी भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजन एवं महा आरती की। मंदिर के पुजारी आचार्य बद्रीनारायण पाठक ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजन के बाद भगवान से चित्रगुप्त की कथा मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ो कायस्थ परिवार एवं अन्य जनों को श्रवण कराया पूजन कार्यक्रम के यजमान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र के महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त के साथ ही आचार्य बद्री नारायण पाठक से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में ही

सभी उपस्थितजनो ने भगवान श्री चित्रगुप्त के भोग प्रसाद के रूप में सामूहिक भोजन भी किया। मंदिर परिसर में ही अखिल भारतीय के महासभा के संरक्षक सच्चिदानंद श्रीवास्तव, डॉ.कुसुमाकर श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा के संतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव, सदस्य अजय श्रीवास्तव,जितेंद्र लाल श्रीवास्तव व जिला मीडिया

प्रभारी विवेक श्रीवास्तव का माल्यार्पण व अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं जिला प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सदस्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की, तत्पश्चात मधुर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन में यजमान

व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कायस्थ परिवार एवं अन्यजनों के प्रति आभार प्रकट किया। उक्त पूजन कार्यक्रम में उमेशकांत श्रीवास्तव दिवाकर श्रीवास्तव, समाजसेवी ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव विश्वेश्वर दयाल

श्रीवास्तव, एड.सुनील श्रीवास्तव, महिला महासभा की अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,राकेश श्रीवास्तव डॉ आनंद श्रीवास्तव, डॉ अशोक श्रीवास्तव एड. राजेश श्रीवास्तव एड. ऋषभ श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव, रतनलाल, शुभलता, रेखा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव सैकड़ो कायस्थ परिवार उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal