कोन (सोनभद्र)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जयंती पर आंगनवाडी केन्द्र कोन के बच्चों ने बड़े

ही हर्षोल्लास के साथ चाचा नेहरू की जंयती मनाई। केंद्र को गोंद लेकर डिजिटलीकरण के द्वारा उत्कृष्ठ शिक्षण के माहौल

प्रदान करने वाले समाजसेवी वेद प्रकाश ओझा ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाएं। यूनिसेफ इंडिया के यू रिपोर्टर कमलेश कुमार गुप्त ने नेहरू जी के जीवन प्रसंग से जुड़ी बच्चों को कहानियां सुनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी क्रियात्मकता दिखाई। बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। इस दौरान दर्जनों बच्चे, केंद्र संचालक उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal