ओम प्रकाश रावत
विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना बाजार में छठ को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार में रौनक देखने काे मिल रही है।

विंढमगंज के दुर दराज क्षेत्र वाले छठ महापर्व को लेकर बाजार में अभी से ही खरीदारी करने लगे हैं बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। इस पर्व में बांस के सूप व दवरी का बहुत ही खासा महत्व

है। यहां बांस के सूप की काफी बिक्री हो रही है। छठ पूजा बहुत ही विधि विधान के साथ करने की परंपरा है। छठ पूजा में बांस से बनी चीजों से पूजा करना शुभ माना जाता है। मिट्टी के बर्तन की भी खरीदारी करते दिखे वही खरीदार कर रही ,

महिला ने बताया कि बांस के सूप महंगा हो या सस्ता, लेकिन खरीदारी करना जरूरी होता है। बांस के सूप से अर्घ्य देने से मान्यताएं हैं कि छठ माता और भगवान भास्कर परिवार की रक्षा करते हैं इससे वंश की भी वृद्धि होती है। बताते चलें कि सूप के आर्डर को देखते हुए सूप बनाने वाले कारीगर पुरुष एवं महिलाएं दिन रात सूप बनाने में जुटे हुए हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal