जनपद सोनभद्र में 27 अक्टूबर 2023 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित
सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल का जनपद सोनभद्र में 27 अक्टूबर,2023 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। मंत्री जी 27 अक्टूबर, 2023 को सुबह 09.30 सर्किट हाउस लोक निर्माण विभाग सोनभद्र में आगमन होगा होगा, पूर्वान्ह 10.40 बजे चोपन ब्लाक के

जुगैल ग्राम पंचायत जुगैल में स्थित जिरही देवी माता मंदिर का दर्शन करेंगे, पूर्वान्ह 11.15 बजे चोपन ब्लाक के सामुदायिक शौचालय पंचायत घर, परिषदीय विद्यालय ग्राम पंचायत-जुगैल का निरीक्षण करेंगें। 11.45 बजे मृतक बूथ अध्यक्ष स्व0 प्रेमशंकर खरवार के आवास पर आगमन होगा, दोपहर 12.40 बजे ग्राम प्रधान अगोरी राम प्रताप सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगें। अपरान्ह 01. 20 बजे ग्रामवासी सेवा आश्रम, नारी केन्द्र चोपन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सहभाग करेंगें इसके बाद अपरान्ह 02.10 बजे सर्किट हाउस लोक निर्माण विभाग राबर्ट्सगंज में आगमन होगा। तत्पश्चात अपरान्ह 02.20 बजे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कलश को हरी झण्डी दिखायेंगें। अपरान्ह 02.30 बजे जनपद सोनभद्र के जनप्रतिनिधियों (सांसद/ विधायक/भाजपा पदाधिकारियों) के साथ बैठक करेंगें। मंत्री जी अपरान्ह 03.15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगें। अपरान्ह 04.00 बजे राजस्व अर्जन वाले विभागों तथा वन एवं खनन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगें, इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal