सर्वेश श्रीवास्तव/ संजय सिंह
चुर्क-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थो में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज शुक्रवार को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर किनाराम विद्यालय लोढ़ी के पास से पृथ्वी पुत्र गंगा निवासी

उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक झोले से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया. इस सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-602/2023 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना राबर्ट्सगंज, हे0का0 शिवचन्द पटेल, चौकी लोढ़ी अस्पताल, थाना राबर्ट्सगंज शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal