गुरमा नगर पंचायत का वाटर सप्लाई भी हुआ बंद, प्रदुषित जल पीने के लिए हुए विवश नगर पंचायतवासी
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। दो दिनो से जबरदस्त रात दिन बारिश होने से जहाँ किसानों के चेहरे खिलें हुए हैं। वहीं रात दिन वर्षा जल से गुरमा, मारकुंडी, जिला जेल मुख्य मार्ग नव निर्माण के दौरान जगह-जगह सड़क खोदे जाने व जल जमाव से आवागमन बाधित हो गया हैं। रात दिन वर्षा से दो दिनों से

गुरमा विद्युत फीटर के अन्तर्गत सलखन सब स्टेशन का विद्युत सप्लाई भी बंद होने के कारण गुरमा नगर पंचायत का सम्पूर्ण वाटर सप्लाई भी बंद हो गया। सभी नगरवासी हैण्ड पम्प का प्रदुषित जल पीने लिए विवश हो गए है नगर पंचायत के

सम्बंधित विभागीय आधिकारी बिजली न आने से मुक दर्शक बने हुए हैं। लेकिन इस दुसरे चरण ताम्र वर्षा से जहां किसानों में खुशहाली देखा जा रहा हैं वही फसलों के कीड़ा समेत मच्छरों का भी इस वर्षा से सफाया भी देखा जा रहा। वहीं तिहाड़ी मजदुरों का मजदूरी जरुरत प्रभावित हुआ है जबरदस्त दो दिनो के बारिश से कहीं खुशीयाँ कही गम देखने को जरुर मिल रहा हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal