ओबरा-सोनभद्र (सतीश चौबे)। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता और भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के मार्गदर्शन में ओबरा विधान सभा402 के ओबरा मण्डल के वार्ड 3 में ” मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम के अन्तर्गत माटी संग्रह का कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसके अन्तर्गत जिला अध्यक्ष और

मण्डल अध्यक्ष के साथ समस्त भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर माटी संग्रह करने का कार्य किया। जिसका उद्देश्य संपूर्ण भारत से माटी का संग्रह कर देश के महापुरुषों के नाम वृक्षारोपण किया जाना है। इस अवसर पर राम यश पाण्डेय, सुखनंदन चौससिया, बबलू चौबे, सुनीता पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील सिंह, पवन मिश्रा, सुशील कुशवाह, शिवनाथ जायसवाल, बुद्धि नारायण जायसवाल, नित्यानंद दूबे, पंकज गौतम, रंग बहादुर पटेल, दशरथ शुक्ला,उषा शर्मा, पुष्पा दूबे, हेमलता, सरिता सिंह, राजकुमार यादव, सूर्या, भोला साहनी, रोहित पटेल, विनोद तिवारी, एवं भाजपा मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal