सर्वेश कुमार/सीके मिश्रा
सोनभद्र। नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के नारों के साथ जनपद मुख्यालय पर कांग्रेस जनों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जुलूस निकाला गया। यह यात्रा कांग्रेस पार्टी कार्यालय से प्रारम्भ होकर लगभग दस किलोमीटर रावर्टसगंज

नगर का चक्रमण करते हुए स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौक) पर राष्ट्राभिनंदन एवं राष्ट् गान के पश्चात सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज गोंड, सेवा दल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक, जिला प्रभारी धर्मेंद्र निषाद,

महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सुमन गुप्ता, आशुतोष, राजू, सेराज हुसैन, रामरूप शुक्ला, पंकज मिश्रा, शिव पूजन विश्वकर्मा, राहुल पटेल, नागेश पाठक, हिमांचल साहनी, स्वतंत्र साहनी, बब्बू निषाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal