करमा-सोनभद्र (रोहित त्रिपाठी)। पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष करमा द्वारा गठित टीम ने मदैनिया तिराहा के समीप से दो अभियुक्तो

अरुण कुमार यादव पुत्र गणपति यादव निवासी जोरुखाड़ विंधम गंज,व मिथिलेश यादव पुत्र करीमन यादव निवासी जोरुखाड़,विंधम गंज सोनभद्र बोलेरो पिकप मे अवैध पशु तस्करी हेतु लेकर जा रहे तीन राशि गोवंश के साथ गिरफ्तार किया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 -84/2023 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ०नि अभय नाथ यादव, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 दीपक पटेल थाना करमा शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal