कुलदीप सिंह यादव अध्यक्ष, राजेश्वर मिश्र व बच्चे लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मृदुल कुमार चुने गए कोषाध्यक्ष
संगठन की मजबूती पर सभी शिक्षकों ने दिया जोर
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जनपद के पिपरी स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज सभागार में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की संपन्न हुई बैठक में इकाई शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में कुलदीप सिंह यादव को शाखा अध्यक्ष, राजेश्वर मिश्र एवं बच्चे लाल यादव को वरिष्ठ शाखा उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह व उमेश चन्द्र उपाध्यक्ष, मृदुल कुमार को कोषाध्यक्ष , राजेश कुमार यादव आय व्यय निरीक्षक, आदित्य कुमार मौर्य संगठन मन्त्री , सचिन कुमार

प्रचार मन्त्री एवं कौशलेश कुमार दिवाकर को संयुक्त मंत्री के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी के सहयोग से मूल संघ और सशक्त होकर उभरेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal