
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र)के औ सु बल ईकाई रिहन्द की संरक्षिका कार्यक्रम के तहत रविवार को एमपी के अति प्राचीन प्राकृतिक धरोहरों का दर्शन कार्यक्रम संरक्षिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में के० औ० स०ु बल ईकाई संरक्षिका सदस्यो तथा बल सदस्यो के परिजनों बच्चों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी प्रस्तुत की । प्राकृतिक दर्शन का आयोजन माड़ा सिंगलौरी के अति प्राचीन गुफाओं के साथ रोपिंग वाटर फॉल्स के साथ एक लम्बी त्रिकोणीय शौलोष्दीणी पहाड़ी की गुफाओं में प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। यह गुफा 08 वी शताब्दी काल की निर्मित मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है। यह गुफा विवाह माडा समूह माडा के उपनाम से जाना जाता है।

इस गुफा एवं स्थान के प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर संरक्षिका सदस्यो का मन मोहित हो गया साथ ही बच्चों ने भी काफी उत्साह एवं आनन्द का अनुभव किया।बल सदस्यो के रोजमर्रा के कार्य से अलग हटकर उनके परिजनों का मनोरंजन एंव अपने जीवन में बदलाव लाने के मद्देनजर रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि ऐसे कार्यक्रम बल सदस्य एवं उनके परिजनों के मनोबल को ऊंचा रखने हेतु अतिआवश्यक है।कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान संरक्षिका सदस्यो एवं संरक्षिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा का रहा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal