संजय सिंह/ दिनेश गुप्ता
चुर्क-सोनभद्र। शनिवार को कार्यालय नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा, सोनभद्र के सभाकक्ष में निकाय बोर्ड की द्वितीय बैठक की गयी। बैठक में अध्यक्ष मीरा देवी व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज द्वारा पूर्व एजेण्डा के अन्तर्गत नगर के विकास कार्यों को कराने हेतु सभासद्गणों द्वारा विचार विमर्श किया गया एवं माह जुलाई, 2023 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों

एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के सम्बन्ध में नगर के जन-समस्यों को दूर करने व कार्यवाही करने हेतु रणनीति तैयार किया गया एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत के सदस्यों व कर्मचारियों को संचारी रोग अभियान को सफल बनाने हेतु जागरूक किया गया। बैठक के पश्चात् साथ ही नगर के विभिन्न वार्डो में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सदस्यों व कर्मचारियों के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली गयी। इस मौके पर अध्यक्ष मीरा देवी, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव व नगर पंचायत के सभासदगण सूरज, उषा, रूपेश, हिमांशु, पूनम देवी, अजय कुमार सिंह, विशाल सिंह, पार्वती देवी, अशफाक कुरैशी, आरती देवी व नगर पंचायत के कर्मचारीगण शीतला प्रसाद, रामराज, नवल कुमार सोनी (क0आ0), सुनील कुमार, अवनीश श्रीवास्तव के साथ समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal