अनावश्यक दबाव व उपेक्षा के कारण दिया सामूहिक इस्तीफा: कौशल शर्मा
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें नगर के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारी हित में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि 2018 से नगर की टीम पूरे समर्पण भाव से व्यापारियों के हित में धरना और ज्ञापन के माध्यम से निरंतर कार्य किया है और इससे प्रदेश नेतृत्व को भी समय-समय पर अवगत कराया गया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि विगत कई वर्षों से नगर के पदाधिकारी गण निस्वार्थ भाव से संगठन की रीति नीति को आत्मसात कर निरंतर व्यापारियों के हित में कार्य कर रहे हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में तन मन से समर्पित है एवं संगठन की

नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। नगर अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि नगर के पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव के चलते संगठन के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त कर रहा हूं कि प्रदेश अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष के पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी गण आपका आभार व्यक्त करते हैं । गौरतलब हो नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने 25 पदाधिकारियों के साथ सामूहिक त्यागपत्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की हुई बैठक में व्यापारी हित में कराए गए कार्यों की समीक्षा के बाद दिया है। उन्होंने बताया कि 2018 से नगर की टीम पूरे समर्पण भाव से व्यापारी हित में विभिन्न धरना और ज्ञापन के माध्यम से निरंतर कार्य किया है और इससे प्रदेश नेतृत्व को भी समय-समय पर अवगत कराया गया है श्री शर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से नगर के पदाधिकारी निस्वार्थ रूप से संगठन की रीति नीति को आत्मसात कर निरंतर व्यापार हित में कार्य कर रहे हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में तन मन से समर्पित है एवं संगठन की नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया श्री शर्मा ने आगे कहा कि नगर के पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव के चलते संगठन के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशनगर अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन को सौंप दिया है। इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से चंदन केसरी, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, कृष्णा सोनी, अमित केसरी, टीपू अली, सिद्धार्थ सांवरिया, रमेश सिंह, बलकार सिंह, पंकज कनोडिया, यशपाल सिंह, अजय बहादुर सिंह, सुनील कुमार, दीप सिंह पटेल, संजय सिंह, प्रतीक केसरी, अमित वर्मा, शिवम शराफ, तजेंद्र पाल सिंह आदि शामिल रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal