घरातियों बरातियों के बीच हुएं विवाद को शांति कर विवाह हुआ सम्पन्न।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता) चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत सलखन भठवां टोला मंगलवार को बचाऊ चेरो के घर बरात थाना पन्नुगंज पटना से बरात आई हुई थी। इसी दौरान रात में डीजे के धुन पर बरातियों के साथ गांव के कुछ नवयुवक भी नाचने लगे जिसका बरातियों के लड़कों ने विरोध किया। इसी दौरान गांव के एक लड़के ने बराती के एक लड़का रवि 25 वर्ष को चाकु से मार कर घायल कर दिया। जिसके दौरान बराती विमलेश कुमार और घराती बचाऊ चेरो के परिजनों से आपसी विवाद बढ़ गया था। लेकिन गांव के प्रबुद्ध लोगों व्दारा दोनों पक्षों के समझाने बुझाने पर विवाह के रस्म को पुरा किया गया। घायल लड़कें को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal