गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सलखन 33/11 केवीए का सब स्टेशन से इन दिनों विद्युत सप्लाई का अंधाधुंध विधुत कटौवती से इस भीषण उमस गर्मी में आम जनमानस जहां परेशान हैं।वहीं बीमार बुजुर्गों का भी हालबेहाल हो गया। दिन तो दिन रात में भी बिजली आने जाने का कोई समय सीमा का पता नहीं रहता है। सलखन विद्युत सब स्टेशन से जब कि सलखन न्याय पंचायतों के 15 ग्राम सभाओं समेत गुरमा नगरपंचयत क्षेत्र ,पटवध नारायणडीह से होते हुए चकरिया झरिया ससनयी

विहार के वार्डर तक संचालित किया जाता है। पहाड़ी ग्रामीण अंचलों लम्बी दुरी होने के कारण आये। दिन विधुत खराबीयो से भी विधुत उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। उक्त सम्बंध में संजय कुशवाहा प्रमोद कुशवाहा मदन मोहन यादव राममुरत यादव संजय केशरी इत्यादि विधुत उपभोक्ताओं ने बताया कि सलखन सब स्टेशन सैकड़ों गावों की आपूर्ति के साथ काफी बड़े क्षेत्र फल में फैले होने के कारण भीषण गर्मी में विधुत व्यवस्था चरमरा गयीं हैं। 18 घंटो में से 6से8 घंटे सायद इस भीषण गर्मी में मिल जाता हैं।उपभोक्ताओं ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से रात दिन कटौती बंद करने की मांग की है। उक्त सम्बंध में सलखन सब स्टेशन के टैकनिशियन भागीरथ से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सोनपम्प नहर कैनाल विधुत पावर का कार्य चलने के साथ जगंल पहाड़ो में भीषण गर्मी से जगह जगह आग लग जाने के कारण भी विधुत आपूर्ति प्रभावित होती रहती हैं। सलखन से लेकर बसुहारी विहार बार्डर लम्बी के कारण छोटे छोटे फाल्ट होते रहते हैं।जिसे जल्दी ही सुधार कर सुचारु रुप से विधुत आपूर्ति का पुरा प्रयास किया जायेगा ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal